07 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: Google
टीवी की गोपी बहू के नाम से फेमस देवोलीना भट्टाचार्जी दर्शन करने के लिए कामख्या देवी पहुंची है। देवोलीना मां कामख्या के दर्शन करने के लिए गुवाहाटी गई हैं।
देवोलीना ने मंदिर के प्रांगण की कई तस्वीरें शेयर की है। जिसमें से कुछ सेल्फी भी खींची है और वो काफी खुश नजर आ रही हैं।
वहीं एक्ट्रेस ने मां के दर्शन करने के बाद मंदिर के अंदर की कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो भक्ति में लीन नजर आईं।
इसके साथ ही एक्ट्रेस देवोलीना ने हाथ में माता की लाल रंग की चुनरी और माथे पर टीका और गले में गेंदे के फूलों की माला डाली हुई हैं।
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पीले रंग का लॉग सूट और उसके ऊपर बेज कलर का स्वेटर पहने हुई नजर आई है।
देवोलीना भट्टाचार्जी ने साल 2022 में शानवाज शेख के साथ कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद एक्ट्रेस काफी ट्रोल हुईं थीं।
देवोलीना भट्टाचार्जी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'बिग बॉस 15' में देखा गया था।