25 Dec 2023
एक्ट्रेस सोहा अली खान भी अपने परिवार के साथ क्रिसमस का जश्न मनाती नजर आईं।
सोहा अली खान ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में सोहा अली खान अपनी बेटी इनाया और पति कुणाल के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।
सोहा अली और कुणाल अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी में खूब एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान तीनों को ट्विनिंग करते देखा गया, सोहा, कुणाल और इनाया ने ब्लू प्रिंटेड नाइट सूट पहना हुआ है।
बता दें, सोहा अली खान ने एक्टर कुणाल खेमू से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों एक बेटी के माता-पिता बने।
इस स्टार कपल ने अपनी बेटी का नाम इनाया खेमू रखा है। जिसकी तस्वीरें ये कपल अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।