11 Jan 2024
कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर 'मेरी क्रिसमस' 12 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई।
वहीं फिल्म की स्टार कास्ट के अलावा कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए।
फिल्म के स्क्रीनिंग में पति विक्की कौशल के साथ कैटरीना कैफ भी पहुंची।
स्क्रीनिंग पर ऑन-स्क्रीन जोड़ी विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ भी एक-दूसरे के साथ पोज देते नजर आए।
‘मैरी क्रिसमस’ की स्कीनिंग में नेहा धूपिया भी नजर आईं। जिसमें बेहद ग्लैमरस लग रही थी।
अभिनेता अपारशक्ति खुराना भी 'मेरी क्रिसमस' की स्क्रीनिंग का हिस्सा बने, वहीं राधिका मदान भी शामिल हुईं।
एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस बीच ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी।
उनके अलावा मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी 'मेरी क्रिसमस' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए।