13 Jan 2024
फोटो क्रेडिट: Instagram
ये बी-टाउन के वो कपल है, जो आज शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी साथ में मनाने वाले हैं।
राजनेता राघव चड्ढा और खूबसूरत एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस बार अपनी पहली लोहड़ी सेलिब्रेट करने वाले है। जिनकी शादी 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में हुई थी।
फिल्म 'प्यार का पंचनामा' फेम एक्ट्रेस सोनाली भी अपने पति आशीष सजनानी से शादी के बाद इस साल अपनी पहली लोहड़ी मनाएंगी। सोनाली और आशीष ने 7 जून साल 2023 में धूमधाम से शादी की थी।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी बी-टाउन में फैंस के सबसे फेवरेट कपल है, दोनों की शादी पिछले साल फरवरी में हुई थी। ऐसे में ये कपल भी शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी एक साथ मनाने जा रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी के दिन मुंबई के खंडाला में बने फार्म हाउस में शादी की थी। वहीं कपल इस साल पहली बार साथ में लोहड़ी सेलिब्रेट करेंगे।
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी साल 2023 में फहद अहमद ने शादी की। वहीं शादी के बाद ये जोड़ी अपनी पहली लोहड़ी सेलिब्रट करेंगी।
नीना गुप्ता की बेटी और फेमस फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने 27 जनवरी 2023 को मुंबई में शादी की थी। ये कपल भी शादी के बाद पहली बार एक साथ लोहड़ी मनाने वाले है।