बॉलीवुड में जबरदस्त एक्शन से भरपूर है ये 7 मूवी

12 Jan 2024

अगर आप भी एक्शन मूवीज देखने के शौकीन हैं तो हम आपको बॉलीवुड की 7 बेस्ट एक्शन फिल्म की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप वीकेंड पर देख सकते हैं।

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दी। फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल के एक्शन सीन्स ने दर्शकों के होश उड़ा दिए।

अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' हिन्दी की बेस्ट फिल्मों में से एक है। मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा दिया था। वहीं इस फिल्म के एक-एक सीन एक्शन से भरपूर है।

सैफ अली खान और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'विक्रम वेधा' में खूब धमाल देखने को मिलेगा। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर एंजाय कर सकते है।

शाहरुख खान की 'डॉन' साल 2006 में रिलीज हुई थी। वहीं फिल्म में करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा ने जबरदस्त एक्टिंग की है।

सलमान खान की टाइगर सीरीज एक्शन से भरपूर फिल्म है। जिसमें सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि कैटरीना कैफ का भी दमदार एक्शन देखने को मिला था। वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी।

शाहरुख खान की एक्शन फिल्म 'रईस' साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपना डेब्यू किया था, फिल्म में किंग खान ने अपने अंदाज से सभी को चौंका दिया था।

'शूट आउट एट लोखंडवाला' भी एक बेहतरीन मूवी है। विवेक ओबरॉय की ये फिल्म आपको प्राइम वीडियो, जियो सिनेमा और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।