10 Feb 2024
फोटो क्रेडिट: Google
प्यार का महीना आ चुका है । ऐसे में अगर आप भी वैलेंटाइन डे को खास बनाना चाहते है।
तो वैलेंटाइन डे पर इन फिल्मों को अपने पार्टनर संग देखकर एक खूबसूरत टाइम स्पेंड कर सकते हैं।
'ये जावनी है दिवानी' रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट फिल्म रही है। वहीं आप इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर संग मस्ती, प्यार और इमोशन्स के इर्द-गिर्द बनी इस फिल्म को देख सकते है।
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' आपको वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अपने पार्टनर के साथ जरूर देखनी चाहिए। जो आपको ये सिखाएगी, कि अगर प्यार सच्चा हो तो एक समय के बाद घरवालों को मनाना कोई बड़ी बात नहीं है।
'आशिकी 2' फिल्म ने आज भी आशिकों के दिल में एक अहम छाप छोड़ी है। श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की ये फिल्म हमें सिखाती है कि किसी शख्स को खोकर भी उसी एक शख्स से प्यार करना सच्ची मोहब्बत है।
वहीं हाल ही में रिलीज हुई शाहिद कपूर और कृति सेनन फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ वैलेंटाइन डे पर देख सकते है। यह एक रॉम-कॉम फिल्म है।
माधुरी दीक्षित और सलमान खान की 'हम आपके हैं कौन' फिल्म हमें सच्चे प्यार की इज्जत करना सिखाती है। वहीं आप वेलेंटाइन डे के खास मौके पर इस फिल्म को देखकर आप अपने रिश्तों को मजबूत बना सकते है।
शाहिद कपूर और करीना कपूर खान की 'जब वी मेट' एक रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म की कहानी किसी रोलकोस्टर राइड से कम नहीं है।