'देवों के देव...महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया बनेंगी दुल्हन

04 Feb 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

'देवों के देव...महादेव' फेम एक्ट्रेस सोनारिका भदोरिया लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पाराशर के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

वहीं अब सोनारिका-विकास की शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। शादी से पहले जोड़े ने मां की चौकी रखकर भगवान का आशीर्वाद लिया।

सोनारिका भदोरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर माता की चौकी की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

इस अवसर पर मंगेतर विकास के साथ ही घर के करीबी लोग और दोस्त नजर आए।

सोनारिका भदोरिया का रोका 3 दिसंबर, साल 2022 में बिजनेसमैन विकास पाराशर के साथ हुआ था।

टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदोरिया टीवी के साथ-साथ तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

आपको बता दें, 'देवों के देव...महादेव' में सोनारिका भदोरिया ने 'माता पार्वती' का किरदार निभाया था।