भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में अपनी वाइफ के नाम एक प्यारा नोट भी लिखा है।

Anushka Sharma 36th Birthday: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज (1 मई) अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके बर्थडे पर फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक लोग उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। हाल ही में बेटे अकाय (Akaay) को जन्म देने के बाद अनुष्का अपने बच्चों के साथ भारत लौट आई हैं। वहीं अनुष्का के जन्मदिन पर उनके पति व भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी लेडी लव को खूबसूरत अंदाज में बर्थडे विश किया है।

विराट कोहली ने शेयर कीं रोमांटिक फोटोज
इस मौके पर विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को बेहद ही रोमांटिक अंदाज में सोशल मीडिया पर विश किया है। विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वाइफ अनुष्का के साथ एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें कपल की खूबसूरत तस्वीरें हैं। इसके अलावा पहली दो तस्वीरें एक्ट्रेस की हैं। इसके साथ ही उन्होंने बर्थडे विश करते हुए कैप्शन में एक प्यारा सा नोट लिखा है जिसे दिख फैंस कपल के कायल हो गए हैं। 

विराट ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- "अगर मैंने तुम्हें पाया न होता, तो मैं पूरी तरह से खो जाता। जन्मदिन मुबारक हो माय लव। आप हमारे जीवन की रोशनी हो। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।"

विराट के इस पोस्ट पर फैंस के भर भर के कमेंट्स आ रहे हैं। कपल के प्रशंसक उनके बॉन्ड की तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रिलेशनशिप तो ऐसी होनी चाहिए। इन दिनों विराट कोहली आईपीएल 2024 में बिजी हैं लेकिन अपने लेडी लव पर प्यार बरसाना वह कभी नहीं भूलते।

शादी को हुए 7 साल 
बता दें, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में शादी की थी। स्टार कपल के दो बच्चे हैं। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। उनकी बेटी का नाम वामिका है। जिसके बाद हाल ही में विराट-अनुष्का दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बने हैं। उनके बेटे का नाम अकाय है जिसका जन्म 5 फरवरी 2024 को हुआ।