जल्द ही वरुण धवन और नताशा दलाल मम्मी-पापा बनने वाले हैं। सोमवार को वरुण को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नताशा की डिलीवरी डेट नजदीक है।

Varun Dhawan to Become Father Soon: साल 2024 में कई बॉलीवुड सेलेब्स के घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। हाल ही में एक्ट्रेस यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर ने अपने पहले बच्चे 'वेदविद' को जन्म दिया है। इससे पहले साल की शुरुआत में बी-टाउन के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर की थी। इस साल पापा-मम्मी बनने की लिस्ट में ऋचा चड्ढा-अली फजल और वरुण धवन-नताशा दलाल का नाम भी शामिल है।

मुंबई में अस्पताल से निकलते दिखे वरुण
अब ऐसा लग रहा है कि वरुण धवन के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। उनकी पत्नी नताशा दलाल प्रेग्नेंट हैं और कुछ ही महीने पहले कपल ने बेबी शावर का आयोजन किया था। इसी बीच सोमवार को वरुण धवन को मुंबई के एक हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वरुण हाथ में रेड कलर का बैग लेकर अस्पताल से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

क्या यहां होगी नताशा की डिलीवरी?
इस दौरान वरुण ने वाइट कलर की लूज टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहनी हुई है। वह काफी थके हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह रेड बैग लेकर हॉस्पिटल से निकलते हुए सीधे कार में बैठने के लिए जाते दिख रहे हैं। ये वीडियो मुंबई के हिंदुजा अस्पताल का बताया जा रहा है। इससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि जल्द ही वरुण के घर नन्हा मेहमान आने वाला है और उनकी वाइफ नताशा की इस अस्पताल में डिलीवरी होगी। 

फरवरी 2024 में दी थी खुशखबरी
बता दें कि 18 फरवरी 2024 को वरुण धवन और नताशा दलाल ने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने अपनी एक खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वरुण वाइफ नताशा के बेबी बंप पर किस करते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, हम प्रेग्नेंट हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। इस पोस्ट पर करीना कपूर, कार्तिक आर्यन, करिश्मा, रकुल प्रीत सिंह समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई दी थी।