बॉलीवुड सितारों की लाइफ काफी रंगीन होती है। सेलेब्स देर रात तक चलने वाली पार्टीज को खूब एंजॉय करते हैं। लेकिन बी-टाउन में कुछ ऐसे स्टार्स भी हैं जिन्हें पार्टियों में जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

Bollywood Celebs: बॉलीवुड सितारों की लाइफ काफी रंगीन होती है। ये सितारे वैसे तो अपने काम में बेहद बिजी रहते हैं। मगर जब भी कभी इन्हें वक्त मिलता है, तो ये पार्टी करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। बी-टाउन में आए दिन कोई न कोई पार्टी होती ही रहती है और ये जश्न देर रात तक चलता है। मगर इंडस्ट्री में ऐसे भी कई सितारे हैं, जो पार्टियों से दूरी बनाकर रखते हैं। इन सितारों को बॉलीवुड की देर रात तक चलने वाली पार्टियों का हिस्सा बनना पसंद नहीं है। कौन हैं वो फिल्मी स्टार्स जिन्हें पार्टी करने से परहेज, आइए आपको बताते हैं।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार
अक्षय कुमार का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। अक्षय ज्यादातर पार्टियों से दूर रहना ही पसंद करते हैं। खिलाड़ी कुमार हर चीज समय के हिसाब से करते हैं। बॉलीवुड की पार्टियां देर रात में होती है और अभिनेता समय पर सो जाते हैं। इसलिए वह पार्टियों से दूर ही रहते हैं। जिस समय बी-टाउन के लोग पार्टी करना शुरू करते हैं उस वक्त अक्षय कुमार अपना काम निपटाकर घर लौट आते हैं।

 

कई बीर उन्हें टीवी शोज और इंटरव्यू में कहते सुना गया है कि वह बहुत अनुशासित हैं और इसी तरह का जीवन जीना पसंद करते हैं। एक बार उन्होंने कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में कहा था कि वह सुबह 4 बजे सोकर उठते हैं, मॉर्निंग एक्सरसाइज करने के बाद संतुलित आहार लेते हैं, और उन्हें पार्टीज में जाना पसंद नहीं है। 

आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अक्सर आमिर को अवॉर्ड शोज या किसी भी तरह के इवेंट या पार्टीज में जाते नहीं देखा है। आमिर खान को भी पार्टियों में जाना ज्यादा पसंद नहीं है। वह ज्यादातर समय अपने काम और अपनी फिल्मों को देते हैं।

 

आमिर खान अपने कंफर्टेबल जोन में रहना ही पसंद करते हैं। 14 मार्च 2024 को आमिर ने अपना 59वां जन्मदिन मनाया था जिसमें केवल उनकी एक्स वाइफ किरण राव और कुछ दोस्त शामिल हुए थे। ये एक छोटा सा गेट-टुगेदर था जो उनके मुंबई  ऑफिस में रखी गई थी।  

जॉन अब्राहम
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इंडस्ट्री के जाने-माने सितारों में से एक हैं। जल्द ही वह फिल्म वेदा में नजर आएंगे। जॉन अब्राहम का नाम भी पार्टियों में न शामिल होने वाले फिल्मी सितारों की लिस्ट में शामिल है। जॉन को किसी पार्टी में नहीं देखा जाता है। अपनी फिट बॉडी को मेंनटेन करने के लिए जॉन कड़ी मेहनत करते हैं और जिम में खूब पसीना बहाते हैं।