इन दिनों टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम एक्टर राम कपूर को लेकर काफी चर्चाएं हैं। उन्होंने फिटनेस पर ध्यान देते हुए जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। फैंस भी उनके वेटलॉस और ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हैं।

Ram Kapoor physical Transformation: टेलीविजन इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक, राम कपूर काफी पॉपुलर स्टार हैं। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज़ में तरह-तरह की भूमिकाएं निभाई हैं जो लोगों को काफी पसंद आई हैं। राम कपूर को सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' से मिली थी।

शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में उन्होंने एक बिजनेस टाइकून की भूमिका निभाई थी जिसमें उनकी जोड़ी एक्ट्रेस साक्षी तंवर के साथ देखी गई थी। इस शो में दोनों की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री खूब पसंद की गई थी। हालांकि शो में एक इंटिमेट सीन को लेकर राम कपूर काफी सुर्खियों में आ गए थे। वहीं अब एक बार फिर एक्टर को लेकर चर्चाएं हैं।

राम कपूर का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन
इन दिनों हर कोई अपनी फिटनेस को लेकर सजग होता दिख रहा है। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के एक्टर्स अपने फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहे हैं। इसी बीच एक्टर राम कपूर ने भी अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए कुछ ऐसा किया है जो काफी शॉकिंग है। इन दिनों राम कपूर अपने लुक को लेकर काफी लाइमलाइट में हैं।

राम कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। दरअसल एक्टर ने अपने लुक में जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है जिसे देख उनके फैंस शॉक्ड हैं। यहां तक कि इंटरनेट पर यूजर्स उनसे वेटलॉस की टिप्स भी मांग रहे हैं।

राम ने शेयर की अपने लुक की तस्वीर
एक्टर ने अपने नए लुक की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें उनका शरीर काफी लीन और फिट दिख रहा है। फोटो में राम पीले रंग की टीशर्ट और ब्लैक कलर का पायजामा पहने दिख रहे हैं। उन्होंने अपनी मिरर सेल्फी शेयर की है जिसमें वह ब्लैक कलर के शेड्स लगाए अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को दिखाते हुए पोज कर रहे हैं। इन तस्वीरों में वह अपने क्लोजेट की झलक भी दिखा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मेरे वॉर्डरोब के अंदर से... हाय।'

फैंस ने किए कमेंट
राम की इस फोटो पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये कोई फोटोशॉप नहीं, रियल है। वहीं एक्टर की इन तस्वीरों पर फैंस के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। यूजर्स उनके इस बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से काफी शॉक्ड हैं। एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट में लिखा- 50 की उम्र में इतना बेहतरीन कैसे दिख सकते हैं! दूसरे ने लिखा- आपने इतना जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन कैसे किया? तो वहीं अन्य यूजर्स उनसे वेटलॉस की टिप्स भी मांग बैठे।