एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बीती रात जैकी के मुंबई स्थित घर में ढोल नाइट की पार्टी रखी गई जिसमें होने वाली दुल्हन रकुल ने ग्रीन शरारा आउटफिट कैरी किया। वहीं एक्ट्रेस ने अपने लुक की तस्वीरें शेयर की हैं।

Rakul-Jackky Wedding: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके बॉयफ्रेंड व फिल्म प्रोड्यूसर जैकी भगनानी कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लगभग 2 साल तक डेटिंग के बाद रकुल-जैकी 21 फरवरी को गोवा में ग्रैंड वेडिंग करेंगे। दोनों के घरों में शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। 

ढोल नाइट के साथ शुरू हुए प्री-वेडिंग फंक्शन
जैकी भगनानी और रकुल का घर शादी के लिए जगमगाती लाइटों और फूलों से सज-धजकर तैयार हो गया है। वहीं बीते दिन गुरुवार को कपल के मुंबई स्थित घरों में प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुका है। बीती रात 15 फरवरी को जैकी भगनानी के घर ढोल नाइट रखी गई थी जहां रकुल अपनी फैमिली के साथ पहुंचीं। ढोल नाइट के लिए रकुल प्रीत सिंह होने वाले दूल्हे राजा जैकी भगनानी के घर जाते स्पॉट हुईं। 

एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें रकुल सज-धजकर कार में बैठी नजर आ रही हैं। इस पार्टी के लिए एक्ट्रेस के माता-पिता और भाई भी जैकी के घर पहुंचे। वहीं एक्ट्रेस ने ढोल नाइट में क्या आउटफिट पहना था, उनका लुक कैसा था इन सबकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से जाहिर किया है। 

रकुल ने शेयर की अपने आउटफिट की तस्वीरें
दरअसल रकुल ने आज शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने जैकी के घर हुए ढोल नाइट के लिए पहने अपने आउटफिट और लुक की एक झलक दिखाई है। रकुल ने इस पार्टी के लिए ग्रीन शरारा स्टाइल का आउटफिट कैरी किया। चमकदार मिरर वर्क से सजा ये ग्रीन आउटफिट रकुल पर खूब जंच रहा है। एक्ट्रेस ने गले में चोकर नेकलेस पहना है और हाथ में सिल्वर कलर का एक पर्स भी कैरी किया है।

तो वहीं मेकअप और बालों को मिनिमल स्टाइल किया है। तस्वीरें शेयर कर एक्ट्रेस ने शाहरुख खान का गाना 'मैं कोई ऐसी गीत गाऊं...' कैप्शन में लिखा है। इन तस्वीरों मे रकुल बेहद एलीगेंट लग रही हैं और खूबसूरत पोज देती दिख रही हैं। दुल्हन बनने से पहले रकुल ने अपने लुक की कई तस्वीरें शेयर कर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

रकुल की इन तस्वीरों को देख उनके फैंस एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे हैं। यूजर्स कमेंट कर रकुल की जमकर तारीफें कर रहे हैं, और साथ ही उनकी होने वाली शादी के लिए बधाईयां दे रहे हैं। वहीं कपल की शादी से पहले के फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। जिसकी शुरुआत बीती रात हुई ढोल नाइट से हुई।