सोमवार को क्रिसमस के मौके पर एक्टर डिनो मोरिया ने पीएम मोदी के आवास पर लंच किया। डिनो ने प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकात की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

Dino Morea At PM Modi's Christmas Celebration: बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर साल क्रिसमस की धूम रहती है। सेलेब्स क्रिसमस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। वहीं हाल ही में फिल्म 'राज़' फेम एक्टर डिनो मोरिया (Dino Morea) ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। दरअलस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 को दिसंबर को क्रिसमस डे के मौके पर दिल्ली स्थित अपने आवास पर लंच का आयोजन किया था जिसमें एक्टर डिनो मोरिया भी शामिल हुए थे।

आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार यानी 25 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में अपने आवास पर स्पेशल क्रिसमस कार्यक्रम की मेजबानी की। पीएम मोदी के इस आयोजन में क्रिसमस के अवसर पर ईसाई समुदाय के कई लोगों ने उनके आवास पर लंच के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। एक्टर डीनो मोरिया ने भी क्रिसमस पर पीएम मोदी से लंच पर मुलाकात की।

Source- Instagram

 डिनो ने पीएम मोदी के साथ किया क्रिसमस लंच
पीएम मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए डिनो ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "इस साल क्रिसमस लंच खूबसूरत रहा। क्रिसमस लंच के लिए हमें अपने घर पर आमंत्रित करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद। आपसे मिलना, आपकी बातें सुनना, और अनुभव करना कि आप कितने बेहतरीन मेज़बान हैं... यह वास्तव में मेरे लिए यादगार रहा। थैंक्यू सर।" तस्वीरों में एक्टर डिनो पीएम मोदी से बातचीत करते दिख रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीर में डिनो और पीएम मोदी ईसाई समुदाय के लोगों के साथ एक फ्रेम में मौजूद हैं।

यूज़र्स ने डिनो को दी बधाई
डिनो मोरिया ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसके बाद से ही यूज़र्स उन्हें पीएम मोदी से मिलने पर बधाइयां दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा- "वाह क्या बात है।" अन्य यूज़र ने लिखा- "पीएम मोदी के साथ डिनो मोरिया को एक फ्रेम में देखना खूबसूरत है।"