हाल ही में टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर के पति निखिल पटेल को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई में देखा गया। इसके बाद एक्ट्रेस का दर्द छलक गया और उन्होंने सोशल मीडिया पर निखिल संग शादी से जुड़ा पोस्ट डाल दिया। लेकिन बाद में इसे डिलीट कर दिया।

Dalljiet Kaur: पिछले कुछ महीनों से टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी निजी जिंदगी में चल रही उथल-पुथल को लेकर परेशान चल रही हैं। एक्ट्रेस ने मार्च 2023 में बिजनेसमैन निखिल पटेल संग शादी रचाई थी जिसके बाद वह अपने बेटे और पति के साथ केन्या शिफ्ट हो गई थीं।

लेकिन शादी के एक साल के अंदर ही उनके और निखिल के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई। एक्ट्रेस इस साल की शुरुआत में बेटे को लेकर भारत लौट आईं थीं जिसके बाद पता चला था उनकी शादी शुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है। निखिल और दलजीत अब अलग अलग रह रहे हैं।

पति हरकतों से दलजीत का छलका दर्द
वहीं हाल ही में निखिल पटेल उनकी गर्लफ्रेंड सफीना के साथ भारत पहुंचे हैं। 2 अगस्त को निखिल पटेल का जन्मदिन है और इस मौके पर वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई में देखे गए। उनसे जुड़ी खबरें मीडिया में आने के बाद दलजीत कौर बेहद उदास और भावुक होती दिखीं। 

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर निखिल को बर्थडे विश करते हुए अपनी शादी के मोमेंट्स की फोटोज शेयर की थीं। इसके साथ एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा था। हालांकि, कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दिया। उन्होंने लिखा था, 'पिछले साल, पिछली रात, मैंने लंदन के रेस्तरां में आपके परिवार के सभी लोगों को सरप्राइज डिनर के लिए इनवाइट किया था। आपकी वाइफ के रूप में वो पल बहुत खुशनुमा था।  हमारी शादी के बाद ये आपका पहला बर्थडे था और मैं काफी एक्साइटेड थी।'

पोस्ट में आगे लिखा- 'आज मेरे चेहरे से आंसू बह रहे हैं... मैं आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहती हूं निखिल पटेल। हर कोई कहता है कि मुझे इस दर्द से उबरना चाहिए, लेकिन यहां आप मेरे  घावों को फिर से छेड़ रहे हैं... उनमें से फिर खून बहा रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी समझ पाऊंगी... आप जो करते हैं वही करते हैं और जिस तरह से करते हैं। आपके पास मुझे चोट पहुंचाने के लिए कई तरीके हैं।'

उन्होंने बेटे का दर्द भी बयां करते हुए कहा- वैसे जेडन अब भी तुम्हें पापा कहता है। ये शर्म की बात है कि मुझे अपने 10 साल के बच्चे को उस चीज को भूलना कैसे सिखाना पड़ा... आपने मुझसे इतनी बड़ी शादी की कि मेरा बच्चा उस याद को मिटा नहीं सकता जितनी आसानी से आपने मिटा दिया है।