Chhath Puja 2024: छठ का महापर्व छठ पूजा का 5 नवंबर को आगाज हो गया है। इस मौके पर महिलाएं साज-शृंगार जरूर करती हैं। भोजपुरी अभिनेत्रियां भी छठ पर्व पर खूब सजती-संवरती हैं। देखें उनके त्योहार के लुक।

Chhath Puja 2024: दिवाली के बाद छठ पूजा के महापर्व का आरंभ होता है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग इस पर्व का सालभर से इतजार करते हैं और पूरे विधि-विधान के साथ छठी मैया की पूजा और भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व मनाते हैं। 5 नवंबर 2024 से छठ पूजा की शुरुआत हो रही है। इस मौके पर महिलाएं और लड़कियां खूबसूरत लिबास पहनती और सजती संवरती हैं।

छठ पर्व के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों के भी बेहतरन लुक्स देखे गए हैं जिन्हें आप भी छठ पूजा पर कॉपी कर सकती हैं।

Monalisa

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के ट्रेडिशनल लुक एक से बड़कर एक हैं। छठ के लिए आप एक्ट्रेस के इस साड़ी लुक से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। पिंक या रेड कलर की बनारसी साड़ी के साथ गोल्डन रंग की ज्वेलरी पेयर करें। मांग को सिंदुरी रंग से संवारें।

Rani Chatterjee

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का ये लाल साड़ी और हैवी ज्वेलरी वाला लुक छठ पर्व के लिए बेहतरीन लगेगा। इसके साथ खुले बालों को स्टाइल करें। 

Amrapali

अभिनेत्री आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। उनका हर लुक खूबसूरत होता है। छठ पर्व के लिए आम्रपाली का ये ट्रेडिश्नल लुक जरूर ट्राय करें।

 

आम्रपाली का ये साड़ी लुक भी बेहतरीन है। इस पर्व पर भारतीय संस्कृति को देखाते हुए एक्ट्रेस का सिंपल साड़ी लुक ट्राय कर सकते हैं।

Akshara Singh

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का ये लुक त्योहार के लिए परफेक्ट है। लाल के अलावा आप हरा, पीला, पिंक रंग की साड़ी भी पहन सकती हैं। इसके साथ हैवी ज्वेलरी पेयर करें।