Anupama Spoiler: टीवी सीरियल 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि शाह निवास में अनुपमा ग्रैंड एंट्री होगी। वहीं दरवाजे पर उसे देखकर वनराज शाह और बा के होश उड़ जाएंगे।  

Anupama Spoiler 2 June: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों एक नया ड्रामा चल रहा है। ऐसे में आपने बीते एपिसोड में देखा होगा कि अनुपमा इंडिया पहुंच गई है और इधर अनुज भी  डिंपी की शादी में जाने की तैयारियां कर रहा होता है। तभी आध्या बार-बार अनुज को याद दिलाती है कि अनुपमा के साथ जिंदगी में आगे बढ़ने के बारे में नहीं सोचिएगा।

भाई के घर पहुंचेगी अनुपमा
शो के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि यशदीप जब गुलाटी से मिल कर घर लौट रहा होगा। तभी उसका सामना कुछ लड़कों से होगा और वो यशदीप का मजाक बनाएंगे। यशदीप नशे की हलात में उनसे भिड़ जाएगा। वहीं दूसरी तरफ, अनुपमा अपने भाई भावेश के घर पहुंचेगी। इस बीच अनुपमा को रात भर ये सपने सोने नहीं देंगे कि किसी ने उसके खिलाफ साजिश की है और पूरी दुनिया में उसका नाम बदनाम हो गया है।

अनुपमा को फोन करेगा अनुज
इसके साथ ही शो में आप आगे देखेंगे कि अनुज अनुपमा को फोन करके उसका हाल-चाल पूछेगा। तभी बातों-बातों में अनुपमा उसे बताएगी कि ''उसने अपनी साड़ी से आध्या के लिए एक लहंगा तैयार किया था और वो लहंगा उसे दे दिजिएगा।'' अनुपमा उससे कहेगी कि ''ये बात आध्या को मत बताइएगा,  कि मैंने बनाया है, वरना वो पहनेगी भी नहीं।'' तब अनुज अनुपमा से कहेगा कि ''मैं पूरी कोशिश करूंगा उसे ये लहंगा देने की।'' अगले दिन अनुपमा शाह निवास के लिए निकलेगी। वहीं रास्ते में उसका ऑटो खराब हो जाएगा। जिसके बाद उसे पैदल जाना पड़ेगा।

शाह निवास में होगी अनुपमा की ग्रैंड एंट्री
इस बीच वह देखेगी कि इंडिया में उसके खिलाफ पोस्टर लगे हैं और सड़क पर चलते वक्त लोग उसका मजाक बना रहे हैं। तभी एक झांकी में माता रानी का रूप लेकर एक लड़की उसके माथे पर टीका लगाएगी, जैसे उसके बापूजी लगाया करते थे। जिसके बाद अनुपमा को हिम्मत मिलेगी। वहीं उधर शाह निवास में जब परी बार-बार अपनी दादी के बारे में पूछ रही होगी। तब लीला कहेगी कि तेरी दादी नहीं आएगी। इसी बीच शाह निवास में अनुपमा की एंट्री होगी और उसे देखकर सबके होश उड़ जाएंगे।