टीवी सीरियल 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि तोषू जबरदस्ती शाह हाउस में पगड़ी की रस्म करवाएगा। इसके बाद वह अनुपाम से कहेगा कि आज से शाह फैमिली का करता-धरता मैं हूं, वनराज शाह नहीं।

Anupama Spoiler 6 Sept: टीवी सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में अब एक नया मोड़ आ गया है। अनुज और अनुपमा मिल चुके हैं और आध्या ने भी दोनों से अपनी गलती की माफी मांग ली है। ऐसे में आपने बीते एपिसोड में देखा होगा कि वनराज के गायब होते ही तोषू ने शाह हाउस में तमाशा शुरू कर दिया है और सभी लोगों पर अपना हुक्म जमा रहा है। 

परिवार के लोगों पर भड़केगा तोषू 
शो के अपमकिंग एपिसोड में आप आगे देखेंगे कि आध्या शाह हाउस के सभी लोगों से मिलेगी। तब परिवार के सभी लोग उसे अपना आर्शीवाद देंगे और ये बात तोषू को पसंद नहीं आएगी। फिर वह सभी पर चिलाने लगेगा और कहेगा कि ''अभी के अभी अंदर चलो सब।'' साथ ही आगे बोलेगा कि ''पापा ये सब बर्दाश्त करते होंगे, लेकिन मैं इन भिखमंगी पड़ोसियों से किसी भी तरीके का रिश्ता बर्दाश्त नहीं करूंगा...आज से सारे रिश्ते-नाते खत्म।'' इसके बाद अनुपमा उसके खूब सुनाएगी।  

 पिता की तस्वीर पर हार चढ़ाएगा तोषू
इसके साथ ही एपिसोड में आप आगे देखेंगे कि अनुपमा की बाते सुनने के बाद तोषू पंडित जी को बुलाएगा और जबरदस्ती बा के हाथों से पगड़ी रस्म पूरी करवाएगा। इतना ही नहीं, वह अपने पिता की तस्वीर पर माला चढ़ाना की भी कोशिश करेगा, लेकिन बा ये देखकर भड़क जाएंगी और थप्पड़ मारकर माला छिन लेंगी। उधर आशा भवन में अनुज तोषू की बातों को सोचकर परेशान होगा और पुराने दिनों को याद करने लगेगा। 

अनुज को सलाह देगी अनुपमा
इस बीच अनुपमा अनुज को दोबारा बिजनेस शुरू करने की सलाह देगी। तब अनुज उससे कहेगा कि ''तुम और आध्या, मेरा साथ कभी मत छोड़ना। अपने परिवार के साथ मैं आगे बढ़ना चाहता हूं। तुम लोगों के साथ मैं वापस उसी मुकाम पर पहुंचना चाहता हूं और वापस अनुज कपाड़िया बनना चाहता हूं।'' इस दौरान आशा भवन में तोषू आएगा और अनुपमा से कहेगा कि ''आज से शाह फैमिली का ऑफिशियल करता-धरता वनराज शाह नहीं, बल्कि पारितोष शाह है।''