टीवी सीरियल 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज को पता चल जाएगा कि अनुपमा खाना बनाने से डरने लगी है। वहीं शाह हाउस में पाखी फिर हंगामा शुरु करेगी। तभी अधिक आ जाएगा और उसे पाखी हैरान हो जाएगी।

Anupama Spoiler 19 June: टीवी सीरियल 'अनुपमा' की कहानी एक बार फिर वापस इंडिया पहुंच गई है। इसके बाद हर रोज एक नया हंगामा देखने को मिल रहा है। ऐसे में आपने बीते एपिसोड में देखा होगा कि बापू जी की वजह से ईशानी की तबीयत खराब हो जाती है। जिसके बाद पाखी उन्हें खूब खरीखोटी सुनाती है। हलांकि, अनुमपा उसे चुप कराने की कोशिश करती है। लेकिन पाखी उसकी एक नहीं सुनती है। जिसके बाद बापू जी पाखी को बातों को सोचकर आत्महत्या करने की कोशिश करते है। 

वनराज से बात करेगी काव्या
ऐसे में अब आप शो के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि इन सब ड्रामे के बाद वनराज अपने कमरे में जाएगा। फिर काव्या वनराज से उससे बात करेगी और उससे कहेगी कि ''उसने कैसे बा-बापू जी से परदादा-परदादी हक ले लिया।'' साथ ही आगे उससे कहेगी कि ''बापू जी की गलती है, लेकिन पाखी की ज्यादा है। पाखी सो रही होगी लेकिन बा बापू जी रो रहे होंगे।'' दूसरी तरफ, अनुपमा भी अपने भाई और देविका को शाह हाउस के हंगामे के बारे में बताएगी और फिर तीनों ही उनके बारे में सोचेंगे। इसके बाद बा बापू जी भी शादी के बाद घर छोड़ देने का फैसला लेंगे। 

अधिक को देख पाखी के छुटेंगे पसीने
इसके साथ ही शो के अपकमिंग एपिसोड में आप आगे देखेंगे कि अनुपमा के पास अनुज का फोन आएगा और वह उससे शाह हाउस के हंगामे के बारे में बात करेगी। इस बीच अनुज अनुपमा से मिलने की बात करेगा और तभी बातों ही बातों में उसे पता चलेगा कि अब अनुपमा खाना बनाने से डरने लगी है। अगले दिन शाह हाउस में बा और बापू जी किसी काम को हाथ नहीं लगाते हैं, लेकिन काव्या डिंपी और किंजल अपनी बातों से बा मना लेते हैं। तभी पाखी एक नया शुरू कर देगी और अपनी बेटी को खूब डांटेगी। इस दौरान वहां अधिक जाएगा और उसे देख पाखी घबरा जाएगी।  जिसके बाद अनुपमा देविका के साथ मार्केट जाएगी और फिर उसे भी पता चल जाएगा कि वह अब खाना बनाने से दर रही है।