BAFTA 2026: 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स में इस बार भारतीय सिनेमा की झलक खास अंदाज़ में देखने को मिली। एक ओर जहां इंटरनेशनल सेलेब्स को अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया तो वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के खास देसी अंदाज ने खूब लाइमलाइट बटोरी। इस अवॉड सेरमनी में आलिया भट्ट पहली बार शामिल हुई थीं जहां उन्होंने मंच पर आते ही 'नमस्कार' कहकर समारोह की शुरुआत की और हिंदी में बोलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनका यह अंदाज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह आयोजन ब्रिटिश अकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन द्वारा आयोजित किया गया, जिसे आमतौर पर BAFTA के नाम से जाना जाता है। आलिया इस बार ‘बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज’ कैटेगरी का पुरस्कार देने मंच पर पहुंची थीं। उन्होंने इस श्रेणी का पुरस्कार नॉर्वे की फिल्म सेंटिमेंटल वेल्यू को दिया।
ये भी पढ़ें- Wedding Bells: रश्मिका-विजय ने शादी पर लगाई मुहर! किया 'वेडिंग ऑफ VIROSH' का ऐलान; इस दिन लेंगे फेरे
आलिया भट्ट ने हिंदी में शुरू की स्पीच
मंच से आलिया ने कहा, “नमस्कार! अगला अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेज़ी में नहीं है। सबटाइटल्स की ओर अभी मत देखिए। मैं बस हिंदी में कह रही थी कि अगला पुरस्कार ऐसी फिल्म के लिए है जो अंग्रेज़ी भाषा में नहीं है। क्योंकि सिनेमा कई भाषाओं में बोलता है, लेकिन हम जिस भाषा का जश्न मनाते हैं, वह है सिनेमा की भाषा- और वह हम सबको आती है।”
आलिया भट्ट के लुक ने बटोरी सुर्खियां
रेड कार्पेट पर भी आलिया का अंदाज़ चर्चा में रहा। उन्होंने सिल्वर रंग का कस्टम गाउन पहना था, जिसे उन्होंने सफेद स्टोल के साथ स्टाइल किया। उनका लुक हॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा मर्लिन मुनरो से इन्सपायर्ड था।
गौरतलब है कि यह पहला मौका था जब आलिया BAFTA में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। उनसे पहले भारतीय अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी इस मंच पर प्रस्तुति दे चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- कौन हैं शिखर धवन की दूसरी पत्नी Sophie Shine? जानें उम्र, करियर और लाइफस्टाइल की पूरी डिटेल्स
आलिया की अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया की दो बड़ी फिल्में चर्चा में हैं- अल्फा और लव एंड वॉर। ‘अल्फा’ की शूटिंग पूरी होने की खबर है, जबकि ‘लव एंड वॉर’ का निर्माण कार्य जारी है। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं और इसमें रणबीर कपूर तथा विक्की कौशल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।