Raha Kapoor Photos: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी 2 साल की बेटी राहा कपूर की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया से हटा दी हैं। इंस्टाग्राम पर अब राहा की केवल वहीं फोटो मौजूद हैं जिनमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा है।

Alia Bhatt Removes Raha Photos: बॉलीवुड के मोस्ट गुडलुकिंग कपल एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2022 में पहली बार माता-पिता बने थे। 6 नवंबर 2022 को आलिया ने बेटी राहा कपूर को जन्म दिया था। राहा इस वक्त सबसे ज्यादा पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए हर कोई बेकरार रहता है। लेकिन अब फैंस को निराशा हो रही है, क्योंकि राहा की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर नहीं दिखने वालीं। आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से राहा कपूर की तस्वीरें हटा दी हैं।

राहा कपूर की तस्वीरें गायब 
एक्ट्रेस आलिया ने अपने इंस्टा हैंडल पर राहा के साथ जितनी भी तस्वीरें शेयर की थीं, चाहे वो अनंत-राधिका अंबानी की शादी से हों या पेरिस ट्रिप या क्रिसमस पार्टी की तस्वीरें, इनमें अब राहा की फोटोज़ नजर नहीं आ रही हैं। अब केवल कुछ ऐसी तस्वीरें मौजूद हैं जिसमें राहा का फेस रिवील नहीं हो रहा है। ये देखकर फैंस काफी हैरान रह गए हैं और सोच में हैं कि आखिर आलिया ने ये कदम क्यों उठाया?

ये भी पढ़ें- राहा ने फ्लाइंग Kiss देकर पैप्स को कहा 'Hi': रणबीर-आलिया ने किया क्रिसमस लंच, देखें Video

आलिया क्यों डिलीट कीं राहा की फोटोज़?
सोशल मीडिया पर चर्चा है कि आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम हैंडल से राह कपूर की सारी तस्वीरें प्राइवेसी की वजह से हटाई हैं। रेडिट पर ऐसी अफवाहें हैं  कि आलिया और रणबीर ने पैपराज़ी से अनुरोध किया है कि वे राहा की तस्वीरें लेना बिल्कुल बंद कर दें, ठीक उसी तरह जैसे करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान उर्फ ​​जेह की तस्वीरें न लेने को कहा था। इसके पीछे क्या कारण हो सकता है? इसके बारे में खुलकर वजह सामने नहीं आई है, लेकिन नेटिज़न्स ने भी स्टार पैरेंट्स के इस फैसले का सपोर्ट किया है।