05 Feb 2024
शार्प मैमोरी - ऐसे बच्चे की याद्दाश्त बहुत तेज होती है। यह किसी भी चीज को बहुत जल्दी याद कर लेते हैं। इनका कॉन्संट्रेशन पावर बहुत तेज होता है।
किसी भी सवाल को सुलझाने में यह ज्यादा वक्त नहीं लगाते। यह लंबे समय तक पढ़ सकते हैं।
जानने की ललक - ऐसे बच्चे पढ़ने में काफी तेज होते हैं इनकी रीडिंग हैबिट बहुत स्ट्रांग होती है। यह हर तथ्य को पढ़ने के बाद उससे जुड़े सवालों से घिर जाते हैं और सवाल करने बिल्कुल नहीं हिचकिचाते।
सीखने की क्षमता - ऐसे बच्चों में दूसरे बच्चों की तुलना में सीखने की क्षमता बहुत तेज होती है।
यह किसी भी बात के कारण को समझकर अपने कांसेप्ट बिल्कुल क्लियर रखना पसंद करते है। ऐसे बच्चों में पब्लिक स्पीकिंग की क्वालिटी होती है।
काम खत्म करके ही दम लेते हैं - ऐसे बच्चे जिस काम को पसंद करते हैं उसे एक बार शुरू करने के बाद पूरा करके ही दम लेते हैं। यह जल्दी बोर नहीं होते।
इन्हें दिमाग लगाकर करने वाले काम जैसे पजल आदि बहुत पसंद होते हैं।
किसी भी प्रॉब्लम को सॉल्व करने का यूनिक तरीका निकालना इन्हें बहुत ज्यादा अच्छा लगता है ऐसे बच्चों की इमैजिनेशन पावर बहुत ज्यादा स्ट्रांग होती है।