टॉप 5 पेट्रोल-सीएनजी कारें, कीमत बजट में

07 Feb 2024

क्या आप भी अपने घर एक नई कार लाने की सोच रहे हैं?

अगर हां तो आगे की स्लाइड में हम 5 बेस्ट वैल्यू फॉर मनी पेट्रोल-एनजी कारों के बारे में बता रहे हैं।

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10- अगर आप ऐसी कार चाहते हैं, जो पेट्रोल-सीएनजी हो और कम बजट में भी आती हो तो मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

इसमें आपको 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री-फिट सीएनजी किट की सुविधा मिलती है। ये छोटी एंट्री-लेवल हैचबैक कार है, जो किफायती होने के साथ साथ मजबूत भी है

टाटा अल्ट्रोज - टाटा मोटर्स भी इस लिस्ट में कहीं पीछे नहीं है। ये एक हैचबैक कार है, जो कस्टमर्स को एक प्रीमियम लुक ऑप्शन है।

आपको बता दें कि इस कार को हुंडई i20, मारुति सुजुकी बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा जैसी कारों को टक्कर देती है।

इसमें आपको हाई सिक्योरिटी रेटिंग, मजबूत मैन्यूफैक्चरिंग क्वालिटी और बहुत ही एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

हुंडई एक्सटर - 2023 में हुंडई ने अपनी पेट्रोल-CNG कार हुंडई एक्सटर को बेहतरीन और सबसे अधिक फीचर-पैक कार के रूप में लॉन्च किया गया था।

आपको बता दें कि ये SUV पेट्रोल और पेट्रोल-सीएनजी दोनों आप्शन में आती है, जिसे 1.2- लीटर पेट्रोल इंजन के साथ जोड़ा गया। इसके आपको सीएनजी किट की सुविधा भी मिलती है।

Maruti Suzuki Swift

मारुति सुजुकी ब्रांड वैल्यू के कारण भी डिजायर लोगों द्वारा पसंद किया जाता है और इसकी बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट- पिछले कुछ सालों में मारुति सुजुकी स्विफ्ट ने काफी नाम कमाया है, जिसे पेट्रोल और पेट्रोल-CNG ऑप्शन मिलता है। यह अपमार्केट हैचबैक पेट्रोल-CNG विकल्प में भी उपलब्ध है।

स्विफ्ट के CNG वेरिएंट ने खरीदारों को केवल पेट्रोल वेरिएंट की तुलना में वैल्यू फॉर मनी डिवाइस है।