05 Jun 2024
किआ मोटर्स ने भारत में बनाया ये खास रिकार्ड सिर्फ 27 महीनों में बेच डाली 1.5 लाख कारें
जी हां हम बात कर रहे है एमपीवी Kia Carens की इस कार को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है
कंपनी के आकड़ों के अनुसार हर महीने इस कार की 5555 बिक्री हो रही है
कंपनी के अनुसार भारत में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोग टॉप और मिड वेरिएंट को खरीद रहे है
वही इसके 57 प्रतिशत लोग पेट्रोल वेरियंट खरीद रहे बाकि 43 प्रतिशत डीजल में खरीदना पसंद कर रहे है
इस कार की कीमत की बात करें तो 10.52 लाख रुपए से शुरुआत होती है वही टॉप मॉडल की 19.22 लाख तक जाती है
इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें आठ स्पीकर, सनरूफ, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, एलईडी डीआरएल जैसे फीचर्स मिलते है
वही सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ईएससी, एचएसी, वीएसएम, बीएएस, डीबीसी, टीपीएमएस, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स से लैस किया है