05 Feb 2024
मशहूर फुटबॉलर रोनाल्डो आज (5 फरवरी, 2024) अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं।
रोनाल्डो अपने शानदार खेल के साथ-साथ आकर्षक कार कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं।
रोनाल्डो के पास कई अल्ट्रा लग्जरी और महंगी कारें हैं।
आइए कारों की लंबी लिस्ट में से रोनाल्डो के कुछ बेशकीमती कारों पर नजर डालते हैं।
McLaren Senna: इस लग्जरी कार की कीमत करीब 1 मिलियन डॉलर (8.31 करोड़ रुपये के बराबर) है।
Audi RS7: यह एक पावरफुल कारों में से एक है। रोनाल्डो के कार कलेक्शन में ऑडी RS7 भी है। इसकी कीमत 2.24 करोड़ रुपये है।
Mercedes-Benz Brabus G65: स्पोर्ट्स कारों के साथ-साथ रोनाल्डो के पास कुछ धांसू SUV कारें भी हैं। इसमें से एक मर्सिडीज-बेंज ब्रैबस जी65 है जो जी-वैगन पर आधारित है।
Rolls Royce Phantom Dropdead: रोनाल्डो के गैराज में दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक, रोल्स रॉयस फैंटम भी है।
Ferrari 599 GTO: दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो के पास कई फेरारी में से एक, 599 GTO भी है। यह महंगी कारों में से एक है।
Bentley Continental: रोनाल्डो ने इस कार को 2009 में खरीदा था। यह कार की हाई एडवांस फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ आती है।