Quantum Energy ने ग्राहकों को दिया होली का तोहफा, Plasma X और XR इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में कटौती

15 Mar 2024

Quantum Energy ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल प्लाज्मा एक्स और एक्सआर की कीमतों में 10 प्रतिशत की कटौती करने की घोषणा की है

क्वांटम एनर्जी का ये ऑफर 31 मार्च 2024 तक ही मान्य होगा इसके बाद ये फिर से पहले वाली कीमतों पर ही मिलेगी

ऑफर के बाद अब ये स्कूटर आपको 89,000 रुपए और 99,757 रुपए में खरीद सकते है

ऑफर से पहले इसकी कीमत 1.09 लाख रुपए और 1,19,525 रुपए थी

अगर बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 1500W मोटर और 60V 50Ah का लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है

कंपनी के अनुसार प्लाज्मा एक्स 65 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है वही ये सिर्फ 7.5 सेकंड में 0 से 40 किमी की स्पीड पकड़ सकता है

अगर बात करें इसकी रेंज की तो आपको प्लाज्मा एक्स में करीब 110 किमी की रेंज मिलने वाली है

वही दुसरे वेरियंट एंट्री-लेवल प्लाज्मा XR में आपको 1500W मोटर मिलने वाली है

इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है वही एक बार चार्ज करने पर 100 किमी चल सकता है