19 Jan 2024
क्या आप ऑफिस या घर के छोटे-मोटे काम के लिए एक नया इलेक्ट्रिक खरीदना चाहते हैं?
अगर, हां तो आपके लिए ये सुनहरा मौका हो सकता है।
हम यहां एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं, जो 20 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है।
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 115KM की रेंज प्रदान करता है और इसकी टॉप स्पीड 90 km/h है।
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कोई और नहीं बल्कि Ather 450S है।
छूट के बाद वर्तमान में Ather 450S 1,09,999 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है।
Ather 450S में 2.9 kWh की बैटरी है, जो 6 घंटे 36 मिनट में 80 फीसदी चार्ज हो जाती है।
इस स्कूटर को Salt Green, Cosmic Black, Space Grey और Still White कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।