Citroen C3X: जल्द ही लॉन्च होगी सिट्रॉएन की पहली सेडान कार, जानिए क्या होंगी खूबियां

18 Mar 2024

भारत में जल्द ही Citroen नई सेडान कार C3X को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है

रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार में 2 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल हो सकता है

इस इंजन से कार को 110 पीएस की पावर और 190 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलने वाला है

इस कार के इस इंजन के साथ इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने की संभावना है

इस कार के फीचर्स की बात करें तो C3X सेडान में इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल मिरर्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल

साथ ही वायरलेस चार्जर, एलईडी लाइट्स, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप और की-लैस जैसे कई फीचर्स मिलने की संभावना है

कंपनी की तरफ से अभी इस कार की लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है