21 February ka Ank Rashifal: आज 21 फरवरी है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 21/02/2026, 2+1+ 0+2+2+0+2+6 =15 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 है, जिसका जोड़ 6(1+5=6) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 21 फरवरी का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज का दिन नेतृत्व क्षमता को निखारने वाला रहेगा। सूर्य आत्मविश्वास देगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भावनात्मक रूप से परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में संतुलन आवश्यक है। आर्थिक दृष्टि से लाभ के संकेत हैं।
सुझाव: अहंकार से बचें, टीमवर्क अपनाएं।
मूलांक 2
चंद्रमा भावनाओं का प्रतिनिधि है। आज आप संवेदनशील रह सकते हैं। कलात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। मन थोड़ा चंचल रह सकता है, इसलिए ध्यान और प्रार्थना लाभकारी होगी।
सुझाव: निर्णय सोच-समझकर लें, भावनाओं में बहने से बचें।
मूलांक 3
आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ है। शिक्षा, अध्यापन, मार्गदर्शन और धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नई योजनाएं बनेंगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक उन्नति संभव है।
सुझाव: ज्ञान का सदुपयोग करें, अहंकार न करें।
मूलांक 4
राहु अप्रत्याशित परिवर्तन का संकेत देता है। आज अचानक अवसर या चुनौती सामने आ सकती है। आज का दिन संतुलन बनाए रखेगा। तकनीकी या विदेशी कार्यों में लाभ संभव है।
सुझाव: धैर्य रखें, जल्दबाजी न करें।
मूलांक 5
बुध बुद्धि और संचार का ग्रह है। आज व्यापार, मार्केटिंग, मीडिया और लेखन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे। यात्रा का योग है। किसी का दिल ना दुखाएं।
सुझाव: स्पष्ट संवाद रखें, वाद-विवाद से बचें।
मूलांक 6
यह दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ है। प्रेम, सौंदर्य, कला, फैशन और मनोरंजन क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। आर्थिक लाभ और सुख-सुविधाओं में वृद्धि संभव है।
सुझाव: विलासिता में अति न करें।
मूलांक 7
केतु आध्यात्मिकता और आत्मचिंतन का प्रतीक है। आज मन गहरे विचारों में डूब सकता है। शोध, लेखन और ध्यान में सफलता मिलेगी। यात्रा का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी से बचें।
सुझाव: अकेलेपन को सकारात्मक दिशा दें।
मूलांक 8
शनि कर्म और अनुशासन का ग्रह है। आज परिश्रम का फल मिलेगा। लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। अपने विवेक से काम लें।
सुझाव: नियमों का पालन करें, धैर्य बनाए रखें।
मूलांक 9
मंगल ऊर्जा और साहस का प्रतीक है। आज आप जोश से भरे रहेंगे। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण आवश्यक है। दोस्तों से कोई नया प्लान निकलकर सामने आ सकता है।
सुझाव: ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452