Auspicious Plant in Home according to Vastu Shastra in Hindi: घर के वातावरण को सकारात्मक रखने के लिए पेड़-पौधों का सही चुनाव जरुरी है। वास्तु शास्त्र में कई पौधे ऐसे है, जिन्हें शुभ और कुछ को अशुभ माना गया है। यहां हम आपको वास्तु नियमों के अनुसार लगाए जाने वाले कुछ ऐसे पौधों के बारे में बता रहे है, जिन्हें घर में लगाने से लाभ मिलेगा-
Vastu Tips for Plants : घर के वातावरण को सकारात्मक रखने के लिए पेड़-पौधों का सही चुनाव जरुरी है। वास्तु शास्त्र भी कहता है कि, यदि घर में रखे जाने वाले पेड़-पौधे नियमों के अनुसार नहीं है, तो इसके दुष्प्रभाव परिवार के सभी सदस्यों को अनुभव होने लगते है। वास्तु शास्त्र में कई पौधे ऐसे है, जिन्हें शुभ और कुछ को अशुभ माना गया है। यहां हम आपको वास्तु नियमों के अनुसार लगाए जाने वाले कुछ ऐसे पौधों के बारे में बता रहे है, जिन्हें घर में लगाने से लाभ मिलेगा।
वास्तु अनुसार घर में लगाएं ये शुभ पौधा
(Auspicious Plant in Home according to Vastu)
- सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया गया है। कहा जाता है कि, यह पौधा धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक है। वास्तु शास्त्र में भी तुलसी के पौधे को सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित करने वाला बताया गया है। तुलसी के पौधे को घर की पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। भूलकर भी इसे दक्षिण दिशा में न रखें।
- वास्तु नियमों के अनुसार, घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से भी शुभ ऊर्जा संचारित होती है। इस पौधे को धन, समृद्धि और खुशहाली के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मनी प्लांट को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते है, तो परिवार के सदस्यों की आर्थिक उन्नति होती रहती है।
- वास्तु की दृष्टि से स्नेक प्लांट का पौधा भी बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। बताया जाता है कि, स्नेक प्लांट घर की हवा को शुद्ध करने का काम करता है। यह पौधा नकारात्मकता को दूर कर सकारातमक ऊर्जा प्रभावित करता है। वास्तु अनुसार स्नेक प्लांट को घर की दक्षिण, पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।